हरिद्वार। ऊर्जा निगम रविवार को उपसंस्थान ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती करेगा। इससे क्षेत्र की करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित होगी। दिन में लोगों के काम प्रभावित होंगे। विद्युत लाइन निर्माण काम के लिए सप्लाई बंद की जाएगी। रविवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारी उपसंस्थान ट्रांसपोर्ट नगर और पोषित पांच फीडर सराय, ट्रांसपोर्ट नगर, रघुनाथ मॉल, गंगा प्रदूषण और मनचंदा हर्बल को मरम्मत काम के लिए सुबह 10 बजे बंद करेगा।
इस दौरान 11 केवी सराय फीडर पर विभाजित विद्युत लाइन का निर्माण किया जाएगा। बिजली सप्लाई बाधित होने से क्षेत्र के सराय, राज लोक कॉलोनी, हरिलोक कॉलोनी, गायत्री विहार, दक्ष एनक्लेव, संदेश विहार, रतन विहार, शांति विहार, रुकमणि गार्डेन, सब्जी मंडी क्षेत्र, जुर्स कंट्री, इक्कड़ कलां, इक्कड़ खुर्द, गंगा प्रदूषण, दिनारपुर, नया गांव, रघुनाथ मॉल, ट्रांसपोर्ट नगर, मनचंदा हर्बल प्रोडक्ट आदि क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
लाइन का निर्माण पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे तक आपूर्ति सुचारु की जाएगी। मंगलवार को भी होगी कटौती: ऊर्जा निगम उपसंस्थान ट्रांसपोर्ट नगर और पोषित पांच फीडर पर मंगलवार को भी मरम्मत के काम करेगा। इस दौरान दिन में चार घंटे की बिजली कटौती होगी। दिन में 10 बजे से दो बजे तक बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। मंगलवार को मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा।
वर्जन विभाजित विद्युत लाइन के निर्माण काम के लिए बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। लाइन निर्माण का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। रविवार और मंगलवार को बिजली कटौती की सूचना पूर्व में उपलब्ध कराई गई है। – रवि कुमार, अधिशासी अभियंता