तेज रफ्तार डंपर के आगे शख्स ने लगाई छलांग, कैमरे में कैद हुई घटना

रुड़की। सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज प्रसारित हो रहा है। फुटेज में एक डंपर आता हुआ दिखाई दे रहा है। डंपर के आते ही एक शख्स खुद ही डंपर के नीचे कूदकर खुदकुशी करता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि यह मामला 7 फरवरी का बताया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आत्महत्या करने वाले का नाम कर्मवीर निवासी जाटोल है।
कर्मवीर भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुहाना स्थित एक कंपनी में कर्मचारी था। कर्मवीर बीती 7 फरवरी को कंपनी से छुट्टी होने के बाद देर शाम को विक्रम में बैठकर झबरेड़ा के पास उतर गया। जिसके बाद कर्मवीर पैदल अपने घर जा रहा था। इस दौरान सड़क पर एक डंपर आ रहा था, जैसे ही डंपर कर्मवीर के नजदीक पहुंचा तो कर्मवीर ने डंपर के नीचे कूद गया।
हालांकि इस बात की जानकारी नहीं लग पाई है कि कर्मवीर ने खुदकुशी क्यों की है, इस मामले में कर्मवीर के परिजनों ने डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी है, पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।झबरेड़ा थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि मामले में तहरीर आई है, तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी निकल कर सामने आएगा उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *