हरिद्वार। दुर्गा अष्टमी पर मां चंडी देवी मंदिर परिसर में महंत रोहित गिरी ने 51 कन्याओं का पूजन कर उन्हें माता की चुनरी और नारियल भेंट किया। उन्होंने कहा कि बाल कन्याओं के पूजन से प्रसन्न होकर मां भगवती सभी को सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं। कहा कि हमें बालक-बालिका का भेदभाव मिटाकर समान रूप से उनका संरक्षण करना चाहिए, तभी सशक्त समाज का निर्माण होगा।
इस मौके पर पंकज रतूड़ी, देशवाल शास्त्री, राजेश कुकशाल, नवल किशोर, अमित बेलवाल, रोहित डबराल, मनमोहन कंडवाल, विशाल कश्यप, सुनील कश्यप, ॠतिक सिंह तोमर, मोहित तोमर, विजय पंवार, राघव बत्रा, मोगली उषा ब्रेको कंपनी से मनोज डोभाल, अवनीश त्रिपाठी, त्रिलोक शर्मा आदि उपस्थित रहे।