हरिद्वार। श्री महामाया गणपति संगठन ने शनिवार को गीता भवन में गणपति की स्थापना कर जलवायु परिवर्तन की थीम पर पंडाल सजाया। सजावट देख कर लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं।
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी (निरंजनी) ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। कहा कि गणपति सभी के विघ्न हरें और रिद्धि सिद्धि प्रदान करें। कहा कि वर्तमान में पर्यावरण पर कार्य करना जरूरी है। यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा।
तभी हम सुरक्षित रहेंगे। जलवायु परिवर्तन से प्रकृति में कई बदलाव हुए हैं।