हरिद्वार। भगवान गणपति विघ्न विनाशक और सुख-समृद्धि के दाता हैं। भगवान गणपति की आराधना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। यह बातें विधायक मदन कौशिक ने निर्मल गणपति संघ के 15वें गणपति महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ कर व्यक्त किए। कहा कि गणपति महोत्सव हमें सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से एकजुट कर सार्थक दिशा प्रदान करता है।
वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चन्द ने कहा कि निर्मल गणपति संघ विगत 15 वर्षों से गणपति महोत्सव को धूमधाम से आयोजित कर भारतीय संस्कृति व संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।