हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में देसी शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से देसी शराब की पांच पेटी बरामद की गई है। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी।
इसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक मेडिकल कॉलेज के पीछे झाड़ियों में शराब की पेटियों को छिपा रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत छापा मारकर दो युवकों को पकड़ लिया। थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मनीष और सोनू निवासीगण गांव नूरपुर पंजनहेडी बताया।