हरिद्वार। थाना श्यामपुर पुलिस ने गैंडीखाता, लालढांग तिराहा पर एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया।
मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चेकिंग की और तलाशी के दौरान जीवन नाथ पुत्र प्यारे नाथ निवासी ग्राम सिगवाड़ा थाना भेरवगढ़ जिला उज्जैन मध्य प्रदेश हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी लालजीवाला कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी के पास से अवैध चाकू बरामद किया गया।