हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में स्कूटी सवार को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज कराते हुए रोहित सिंह निवासी गोविंदपुरी ने बताया
कि 28 जनवरी की शाम को उसके चाचा अरविंद सिंह अपनी स्कूटी पर सवार होकर जगजीतपुर रोड से गोविंदपुरी में घर की तरफ आ रहे थे। इसी बीच बजरी से भरे डंपर ने पीछे से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक अस्पताल में ले जाया गया। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।