हरिद्वार। हरकी पैड़ी से सटी दीनदयाल पार्किंग कैंपस में लखनऊ की एक महिला श्रद्धालु जेवरात खो गए। पुलिस ने कुछ ही देर में उन्हें खोजकर महिला के सुपुर्द कर दिए। महिला श्रद्धालु पुलिस का शुक्रिया अदा करती रही।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि 65 वर्षीय महिला श्रद्धालु ने पार्किंग कैंपस से अपना पर्स खोने की सूचना दी थी। जानकारी दी कि पर्स के अंदर सोने की चेन और अंगूठी है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू की तो पर्स बरामद हो गया। पर्स के अंदर सोने की चेन और अंगूठी मौजूद थी। पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल कमल मेहरा और कांस्टेबल राकेश ने महिला को रोड़ी बेलवाला चौकी में जेवरात सुपुर्द कर दिए।