हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में नमाज पढ़ने गया एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में शहराज अली पुत्र सज्जाद अली निवासी मोहल्ला घोसियान ने बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र सोफियान 14 फरवरी को नमाज पढ़ने मस्जिद गया था,
लेकिन उसके बाद वापस लौटकर नहीं आया। सभी जगह पर उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि जल्द ही किशोर को ढूंढ निकाला जाएगा।