हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के बैनर तले ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज के कर्मचारियों का दो घंटे का कार्य बहिष्कार समीर पांडेय की अध्यक्षता में दूसरे दिन भी जारी रहा।
उत्तराखंड विश्व विद्यालय महासंघ के संगठन मंत्री सुनीता चन्द्र तिवारी व संध्या रतूड़ी ने कहा कि वेतन का स्थाई समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही न होने की स्थिति में आंदोलनों चलता रहेगा। विश्व विद्यालय कार्मिकों को चार माह का वेतन नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।