विश्व महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओ को जागरूक किया

हरिद्वार। राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. सुनीता बिष्ट ने कहा कि हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियां से भरा है और वह आत्मनिर्भर हो रही हैं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कविताओं और भाषणों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए।

पूनम ने कहा आज महिलाएं दोहरी जिम्मेदारी का निर्वाह सफलता से कर रही हैं। डॉ. सुमन पांडे, डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि वैदिक और उत्तर वैदिक काल में घोषा, लोपामुद्रा, विश्ववारा, गार्गी, मैत्री अनुसुइया जैसी तेजस्विनी स्त्रियां थी और समाज में उनका सम्मानजनक स्थान था। महिलाओं को खुद तय करना होगा कि उनके लिए क्या सही है क्या गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *