महाराणा प्रताप की जीवन यात्रा पर विशेष व्याख्यान

हरिद्वार। अभ्युदय संस्था ने वीर महाराणा प्रताप की जीवन यात्रा एवं अनुकरणीय वृतान्त पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया। जिसमें गुरुकुल कांगडी विवि के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिवकुमार चौहान ने महाराणा प्रताप के जीवन के पहलुओं से जुड़े अनेक वृतान्त प्रस्तुत किए।

बताया कि महाराणा प्रताप सिसोदिया वंश के राजा थे, उनका जन्म राजस्थान के कुंभलगढ़ में हुआ। वे महान पराक्रमी और युद्ध रणनीति कौशल में दक्ष थे। डॉ. चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप आज के बदलते सामाजिक परिवेश में अदम्य सहास, वीरता एवं नैतिक मूल्यों का अप्रतीम उदाहरण हैं।

जिन्होंने अपने पूर्वजों की मर्यादा के साथ कभी समझौता नहीं किया। 30 वर्षो तक अकबर के प्रयास के बाद भी महाराणा प्रताप ने अकबर की आधीनता स्वीकार नहीं की। इस मौके पर डॉ. शिवकुमार, प्रो. राजकुमार सिंह, डॉ. दीपा सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *