पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया

हरिद्वार। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत बच्चों की वृद्धि, निगरानी, पोषण और देखभाल को लेकर प्रशिक्षित किया गया।

उन्हें बच्चों के लिए जरूरी पोषक तत्वों की जानकारी दी गई। साथ ही राज्य सरकार की आधारशिला और नवचेतना मॉड्यूल उपलब्ध कराया गया।

राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान की उपनिदेशक वंदना शर्मा और डीपीओ सुलेखा सहगल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके पोषण की जानकारी दी।

वंदना शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता निर्माण के लिए पढ़ाई भी पोषण भी कार्यक्रम अहम कड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *