निर्धन और असहाय लोगों को जीवन जीने की नई ऊर्जा प्रदान करेगा: मदन कौशिक

हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सतगुरु कृपा अपना घर अशक्त, निर्धन और असहाय लोगों को जीवन जीने की नई ऊर्जा प्रदान करेगा। यह संस्था न केवल आश्रय देगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी करेगी। यह बातें उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कही।

सप्तसरोवर मार्ग पर श्रीकृष्ण प्रणामी निज धाम में सतगुरु कृपा अपना घर का उद्घाटन स्वामी सदानंद महाराज, विधायक मदन कौशिक, मेयर किरन जैसल, डॉ. विशाल गर्ग, डॉ. टीके गर्ग, मोहन प्रिय आचार्य ने फीता काटकर किया।इस मौके पर स्वामी सदानंद महाराज ने कहा कि यह आश्रय स्थल उन निर्धन, असहाय और तिरस्कृत लोगों के लिए एक नया जीवन प्रदान करेगा, जो समाज में उपेक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *