हरिद्वार। एयर वाटर इंडिया के पूर्णकालिक निदेशक काजुया हिगुची ने गुरुवार को टीम के साथ देव संस्कृति विश्वविद्यालय के शैक्षिक और आध्यात्मिक वातावरण का अध्ययन किया। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के साथ स्वावलंबी बनाने की दिशा में चल रहे कार्यों को जाना।
श्री हिगुची ने प्रतिकुलपति युवा आइकान डॉ. चिन्मय पण्ड्या से भेंट कर प्रौद्योगिकी, सतत विकास और समग्र शिक्षा आदि को लेकर विचार-विमर्श किया। दोनों प्रतिष्ठित विद्वानों ने आध्यात्मिकता और उद्योग जगत का समन्वय समाज के संतुलित और दीर्घकालिक विकास में को लेकर विचार साझा किया।