औद्योगिक क्षेत्र में जल्द होगी नालों की सफाई

हरिद्वार।  बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर युवा कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में रविवार को चंद्राचार्य चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे ऊर्जा उत्पादन राज्य में लगातार बिजली दरों में वृद्धि किया जाना सरकार की जनविरोधी नीति को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल में सरकार ने बिजली दरों में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी और इस वर्ष भी अप्रैल की शुरुआत में फिर से दरें बढ़ा दी गई हैं, जो जनता पर दोहरी मार है।

आरोप लगाया कि राज्य सरकार एशियन डेवलपमेंट बैंक से लिए गए कर्ज का बोझ जनता पर डाल रही है। जबकि पहले से ही उत्तराखंड में बिजली की दरें अन्य गैर-उत्पादन राज्यों से अधिक हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि जनहित में विद्युत दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए। प्रदर्शन में मध्य हरिद्वार की ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी ने कहा कि स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और किसानों की सिंचाई व्यवस्था बिजली दरों की मार नहीं झेल पाएगी।

यह फैसला शिक्षा और कृषि क्षेत्र के लिए घातक साबित होगा। जब तक बिजली के बड़े हुए दाम वापस नहीं होते तब तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। इस दौरान आईटी सेल जिलाध्यक्ष आकाश बिरला, कांग्रेस नेता वीरेंद्र भारद्वाज, डॉ. दिनेश पुंडीर, त्रिपाल शर्मा, जगदीप असवाल, वसीम सलमानी, महेंद्र गुप्ता, प्रवीण सैनी, अनिता गौतम, समर्थ अग्रवाल, मोनी ठाकुर, राजवीर सिंह, मोहित चंचल, नंदनी भारती, खुशी ठाकुर, साबिर मंसूरी, साजिद अंसारी, मुरसलीन अंसारी, शुभम जगरिया, हिमांशु जाटव, मसव्वर सलमानी, रजत कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *