हरिद्वार। कृष्णा सतीश सेवा जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । रक्तदान शिविर का शुभारम्भ वार्ड शिवालिक नगर पालिका के सभासद दीपक नोटियाल ने किया।
इस दौरान दीपक नोटियाल, बिंदरपाल, संचित डागर, दीपा सिहं, भागेश्वरी, अनिल नेगी, वतन वर्मा, अटल पवार, चाँदनी, अमृत दुखा, भरत आदि रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर कृष्णा सतीश सेवा जन कल्याण ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा कृष्णपाल, सचिव वीके कौशिक, मंत्री सचिन चौहान, महामंत्री अनिल कुमार, मीडिया प्रभारी नीरज प्रेमी उपस्थित रहे।