डेंगू रोकथाम और इलाज के लिए बड़े स्तर पर कार्यवाही की जरूरत: सुनील सेठी

हरिद्वार: डी जी हेल्थ को महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने पिछले वर्षों डेंगू से हुई मौतों का हवाला देते हुए नगर निगम सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियों के साथ मरीजों के लिए अस्पतालों में समुचित व्यवस्था एवं निशुल्क डेंगू जांच की रखी मांग। महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने डी जी हेल्थ को लिखे पत्र में अवगत करवाया कि हर वर्ष डेंगू से कई लोगों की मौत हो जाती है हर वर्ष डेंगू का डंक बढ़ता जा रहा है

जिसके कारण जनता को कई बार समुचित ओर सस्ता इलाज न मिल पाना उनकी मौत का कारण बनता है डेंगू की महंगी जांच से लेकर महंगा इलाज मरीज का उत्पीड़न करता है सरकारी अस्पतालों में बैड की कमी, चिकित्सकों की कमी, एवं निशुल्क दवाइयों के अभाव में मरीज को प्राइवेट अस्पताल की तरफ भागना पड़ता है जहा एक बुखार डेंगू का इलाज लाखों रुपए तक पहुंच जाता है जिसके कारण एक आम इंसान उचित इलाज न करवाने के कारण दम तोड़ देता है

जिसके लिए सभी अस्पतालों में समुचित व्यवस्था के साथ हरिद्वार अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं की जाए एवं नगर निगम द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर फागिंग एवं कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कर समय रहते डेंगू की रोकथाम को व्यापक कार्यवाही तेज की जाए। मांग पत्र भेजने वालो में मुख्य रूप से प्रीत कमल, भूदेव शर्मा, सुनील मनोचा, मुकेश अग्रवाल, पंकज माटा, सोनू चौधरी, अनिल कोरी, राकेश सिंह, महेश कालोनी, राजू जोशी, एस एन तिवारी, एस के सैनी, रवि बांगा, आशीष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, धर्मपाल प्रजापति, दीपक कुमार, रमन ठाकुर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *