कोटा क्लासेस के 28 छात्रों की जेईई मेंस में 95 प्लस पर्सेंटाइल

हरिद्वार।  कोटा क्लासेस के महानिदेशक डॉ. रवि वर्मा ने बताया कि कोटा क्लासेस के 28 से अधिक छात्रों ने जेईई मेंस-2025 में 95 प्लस पर्सेंटाइल हासिल की है। जबकि 41 छात्र जेईई एडवांस के लिए योग्य घोषित हुए हैं। डॉ. रवि वर्मा ने बताया कि जेईई मेंस-2025 के परिणामों में कन्हैया ने 99.754 और अखिल त्रिपाठी ने 99.542 पर्सेंटाइल प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

इनके अलावा लोकेश, नैवेद्य अग्रवाल, दिव्यांशु सहित कई छात्रों ने 98 प्लस पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। संस्थान के कुल 28 छात्रों ने 95 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए। डॉ. रवि वर्मा ने छात्रों को आगामी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *