कांग्रेस ने श्रमिक संगठनों के धरने को समर्थन दिया

हरिद्वार।  जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को सिडकुल में किर्बी अन्य श्रमिक संगठनों के धरने के पांचवें दिन अपना समर्थन दिया। धरना स्थल से एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि हम सिडकुल में कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि किर्बी प्रबंधन ने अगर जल्द ही श्रमिकों की मांगे नहीं मानी तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा। पूर्व विधायक रामयश सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि कंपनी प्रबंधन श्रमिकों का शोषण करने पर उतारू है और जल्द ही निलंबित कर्मचारियों की बहाली नहीं हुई तो कांग्रेस जन श्रमिकों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *