सड़कों के किनारे से हटाया अतिक्रमण

हरिद्वार।  चारधाम यात्रा की तैयारियों को देखते हुए सड़कों के किनारे पसरे अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। बुधवार को चंडी चौक के निकट सड़कों के किनारे पसरे अस्थायी अतिक्रमण पर नगर निगम की जेसीबी जमकर गरजी।

संयुक्त टीम ने चंडीघाट चौक के निकट सड़क के किनारे अस्थायी दुकानों को जेसीबी से हटाया। इस दौरान रोड़ी बेलवाला चौकी प्रभारी, नगर निगम की ओर से वरिष्ठ लिपिक राजेंद्र घाघट, सोनू, पुनीत, मोहित, सूजल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *