व्यापारियों और संतों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया

हरिद्वार। श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में एक सितंबर को दिनदहाड़े डकैती का खुलासा नहीं होने से नाराज संतों और व्यापारियों ने शनिवार को ज्वेलरी शोरूम के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।

संतों और व्यापारियों ने हाथों में तख्ती लेकर डकैती के 24 घंटे में खुलासे का अल्टीमेटम दिया। चौबीस घंटे में खुलासा नहीं होने पर सड़कों पर जाम लगाने की चेतावनी दी।

सात दिनों बाद भी श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में हुई पांच करोड़ के आभूषणों की डकैती का खुलासा नहीं होने से व्यापारियों और संतों में रोष है। शनिवार को बड़ी संख्या में संतों ने डकैती का खुलासा करने की मांग करते हुए व्यापारियों के धरने को समर्थन दिया।

इस दौरान संतों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जिले के पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *