बजरंग दल ने किए पदाधिकारी नियुक्त

हरिद्वार।  राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक रविवार को शिवलोक कॉलोनी में हुई। जिलाध्यक्ष विशाल राणा ने विभिन्न पदों को लेकर जिम्मेदारियों सौंपीं। हरिद्वार नगर में मोनू राणा को अध्यक्ष (राष्ट्रीय व्यापार परिषद) बनाया गया। राष्ट्रीय बजरंग दल में हैरी पंत और सर्वेश पंत को उपाध्यक्ष, सीमा कश्यप को मीडिया प्रमुख, आनंद कश्यप को सह मीडिया प्रमुख बनाया गया।

महदूद नगर में अंकुर सैनी को अध्यक्ष, अंकित और लक्की को उपाध्यक्ष, राजेश को मंत्री बनाया गया। इस मौके पर सुभाष जोशी, अनिल भारद्वाज, विवेक वर्मा, अमित पाल, सतीश उपाध्याय, शशिकांत वर्मा, विक्की, विजय शर्मा, विशाल विश्नोई, सुधीर कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *