हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से शहीद भगत सिंह घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। महासभा ने लोगों से अपील की कि गंगा में प्लास्टिक या अपशिष्ट न डालें, जिससे गंगा मैली होती हो। महासभा की ओर से जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार, जिला चेयरमैन प्रमोद पांधी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
जिला महामंत्री प्रदीप कालरा, जिला संयोजक डॉक्टर संदीप कपूर ने गंगा को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार परमिंदर सिंह गिल और ब्लड वॉलिंटियर्स के अनिल अरोड़ा ने कहा कि गंगा की पवित्रता बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है।