हरिद्वार। कन्या गुरुकुल परिसर में मेहंदी प्रतियोगिता में सुदक्षा ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय, भारती ने तीसरा और नेहा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आयुषी ने पहला, खुशी सैनी ने दूसरा और निहारिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में डॉ. बबीता शर्मा और डॉ. सुनीता रानी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
संयोजिका प्रो. मुदिता अग्निहोत्री ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया। उन्होंने प्रतियोगिओं को उत्साहित कर विजेताओं को बधाई दी। मंजूषा कौशिक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं के अन्दर छिपी प्रतिभा बाहर आती है। इस अवसर पर डॉ. सुगंधा सैनी और सुजाता भी मौजूद रहीं।