बहादरपुर जट से लकसर मार्ग तक सड़क गढ्ढो में तब्दील

हरिद्वार। बहादरपुर जट से लक्सर मार्ग करीब दो किलोमीटर मार्ग खराब व्यवस्था में पड़ा है। दो किमी सड़क में गहरे गड्ढे बने हुए है। ग्रामीणों की मांग के बाद भी सड़क में बने गढ्ढो को बंद नहीं कराया गया है। राहगीरों को पत्थरों और गड्ढों से होकर अपने गांव को पहुंचना पड़ रहा है। बहादरपुर से लक्सर मार्ग को जोड़ने वाला मार्ग पिछले करीब छह माह से लगभग दो किमी लंबी सड़क गढ्ढो में तब्दील है।

गड्ढों में नुकीले पत्थर निकले हुए है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाई के चलते सड़क को नही बनवाया गया है। सड़क में निकले नुकीले पत्थर ग्रामीणों व राहगीरो के लिये मुश्किल पैदा कर सकते है। आये दिन राहगीर सड़क में निकले पत्थरों और गड्ढों में गिरकर घायल भी हो रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से इस मार्ग को बनवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *