हरिद्वार: भीमगोड़ा से कांगड़ा घाट, पंतद्वीप के पास रेलिंगों में कूड़ा जमा है। बैरागी कैंप में गंगा के किनारे पसरी गंदगी बैरागी कैंप में गंगा से गंदगी को बाहर तो निकाला गया लेकिन उसको वहां से उठाया तक नहीं गया। जिसके चलते गंगा घाट की सीढ़ियों पर काफी मात्रा में कचरा जमा है। डामकोठी के पास गणेश घाट का हाल भी कुछ ऐसा ही है। गंगा में लगी रेलिंग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त मिली।
गंगा में लगी रेलिंग पर अटका कचरा ओम पुल से हरकी पैड़ी की ओर गंगा घाट के किनारे से जाने वाले पैदल मार्ग पर अलकनंदा घाट से कुछ दूरी गंगा में लगी रेलिंग में रविवार को भी काफी मात्रा में कचरा अटका पड़ा था। जो कि विभाग द्वारा गंगा बंदी के दौरान की गई सफाई की पोल खोलती दिख रही थी।