हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ललित मोहन गिरी पुत्र सुरेश गिरि निवासी सीतापुर ने शिकायत देकर बताया कि एक नवंबर को रात उसका भाई विवेक गिरी अपने दोस्तों के साथ सीतापुर फाटक के पास खड़ा था। तभी अचानक से कुछ युवक पाठल-तलवार लाठी लेकर आए और बुरी तरह मारपीट की।
बीच-बचाव कराने आए युवकों से भी मारपीट कर दी। आरोपी दीपक उर्फ दिपू निवासी सीतापुर ओम प्रोपर्टी डीलर वाली गली, नौडी व राहुल चौहान, अनिकेत मोधा निवासी दयाल एन्कलेव को पहचान लिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।