हरिद्वार: भूपतवाला के आचार्य बेला इंडिया टेंपल में गोपाष्टमी पर्व पर संतों ने गौ माता का पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की। जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्यामनारायणाचार्य ने कहा कि गाय को हिंदू धर्म में पवित्र मानकर माता का स्थान दिया गया है। गौ माता में सभी देवी देवताओं का निवास होता है। इसलिए गौ पूजन से व्यक्ति को सहस्र गुना आशीष की प्राप्ति होती है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भी रोजाना गौ माता की सेवा किया करते थे। गाय समृद्धि का मूल स्रोत है। समृद्धि और प्रचुरता की द्योतक है। वह सृष्टि के पोषण का स्रोत है। वह जननी है। इसलिए हम सभी को गौ माता की पूजा प्रतिदिन करनी चाहिए। स्वामी दामोदराचार्य दिव्यांश वेदांती ने कहा कि हिंदू धर्म में सभी जीवित प्राणियों की रक्षा एक नैतिक कर्तव्य माना जाता है। गौमाता को करुणा, सहानुभूति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।