राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन

हरिद्वार। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने राज्य की सांस्कृतिक परम्पराओं पर आधारित प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा झांकी भी निकाली गई।

कार्यक्रम में विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, डीएम कर्मेन्द्र सिंह ने राज्य आन्दोलन के शहीदों को नमन कर लोगों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।

विधायक कौशिक ने कहा कि लम्बे संघर्षों के बाद हमें उत्तराखण्ड राज्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य ने बीते 24 सालों में विकास की लम्बी यात्रा कर बहुत कुछ पाया है। सीएम धामी के नेतृत्व में हम हर क्षेत्र में निरन्तर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग, रेल कनेक्टिविटी, शिक्षा, औद्योगिक क्षेत्र आदि में काफी आगे बढ़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *