हरिद्वार। केशव नगर उत्थान समिति और मेट्रो हॉस्पिटल की ओर से केशव नगर, सिडकुल, रोशनाबाद में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। समिति के महासचिव सुधांशु राय ने बताया कि लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से मेडिकल कैंप लगाया गया।
शिवालिक नगर पालिका के पूर्व चैयरमेन राजीव शर्मा ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर निशुल्क चेकअप कर दवाएं दी गई। इस मौके पर हरिश्चंद्र, दिनेश चंद्र, पंकज पटेल, कविता कुशवाहा, लक्ष्मी, संजय चौहान, परमात्मा जायसवाल, पदम राजपूत, देवेंद्र शर्मा, भगत चौहान, सत्येंद्र सिंह, नरेंद्र चौहान (बिट्टू), जीत कुशवाहा, दिलीप झा, दीपक राणा आदि शामिल रहे।