हरिद्वार। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज निषाद ने भूपतवाला अस्पताल में मानकों के अनुरूप डाक्टर तथा अन्य समस्त स्टाफ की तैनाती जल्द से जल्द करने की मांग की है। बताया कि अस्पताल में सर्वप्रथम गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा सुविधा, ऑपरेशन डिलीवरी, एक्सरा तथा अल्ट्रासाउंड की सुविधा जल्द से जल्द शुरू की जाएं।
अस्पताल निर्माण बिल्डिंग की गुणवत्ता की जांच करवाई जाएं। समाजसेवी मनोज निषाद व नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि अगर सरकार के द्वारा जल्द स्थाई डॉक्टर स्टॉफ की तैनाती नहीं की जाती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।