कनखल में मिले दो शव

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर गंगा में दो शव उतराते हुए मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। दोनों की शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि मातृ सदन आश्रम के निकट गंगा किनारे एक शव पानी तैर रहा है।

सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया। पहचान कराने के प्रयास किए गए, मगर नहीं हो पाई। बताया कि शव एक से दो दिन पुराना है। करीब 40 वर्षीय मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ दोपहर दो बजे स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि ठोकर नंबर 10 बैरागी कैंप के पास गंगा किनारे ही एक शव फंसा हुआ है।

जल पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक की उम्र करीब 30-35 वर्ष है। शव दो से तीन दिन पुराना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *