हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में ट्रांसजेंडरो की समस्याओं के निस्तारण हेतु गठित ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन सेल की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने बताया कि अभी तक जनपद स्तर पर 16 आवेदकों को ट्रांसजेंडर प्रणाम पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से वितरित किए गये हैं साथ ही अवगत कराया कि राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल पर ट्रांसजेंडर के लिए छात्रवृति की सुविधा उपलब्ध है।
अपर जिलाधिकारी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसजेंडर समुदाय के जनों को चिह्निकरण हेतु बैठक में उपस्थित जिला पंचायत राज अधिकारी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया। बैठक में सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रविन्द्र कुमार दयाल, संजय पंत, विनीत चौहान, राजेन्द्र सिंह चौहान एवं रमन कुमार सैनी मौजूद रहे।