हरिद्वार। योगीराज हंस महाराज की पावन जयंती के उपलक्ष्य में ऋषिकुल कॉलेज मैदान में जनकल्याण समारोह आध्यात्मिक गुरु भोले महाराज और माता मंगला के सानिध्य में शुरू हुआ।
इसमें माता मंगला ने प्रवचन कहा कि हरिद्वार हंस महाराज की जन्म और कर्मस्थली रहा है। हरिद्वार से ही उन्होंने सत्संग और ज्ञान प्रचार की शुरुआत की थी। यहीं से देश और विदेश के करोड़ों लोगों के हृदय में ज्ञान की ज्योति जलाकर उन्हें सत्य, धर्म, न्याय, मर्यादा, परोपकार और मानव सेवा के मार्ग पर लगाया।