हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा विभाग की लापरवाही के चलते खाद्य सुरक्षा मानकों की अवेहलना होती दिख रही है। शहर के अधिकतर हिस्सों में सड़कों पर लगी रेहड़ियों पर खुले में रखकर खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं। इन खाद्य पदार्थ विक्रेताओं द्वारा खुलकर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम त्योहारी सीजन में तो सक्रिय दिखायी देती है। लेकिन उसके बाद विभागीय कार्रवाई में स्थिलता आ जाती है। जिसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ता दिख रहा है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड, लालतारौ पुल के आसपास नाले के किनारे लगी रेहड़ियों पर रखकर खुले में ही खाद्य पदार्थों की बिक्री की जा रही है।