मालिक-किराएदार गए बाहर, चोर ले उड़े माल

हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र में एक घर से नगदी-जेवरात चोर ले उड़े। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में पुलिस जुट गई है। घटना क्षेत्र की सिद्धि विनायक कॉलोनी सलेमपुर महदूद निकट अशोक वाटिका फार्म हाउस में घटी। पीड़ित वासु सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसके घर के प्रथम तल पर किरायेदार सुशांत शाह परिवार के साथ रहते है।

बताया कि 16 नवंबर को अपनी पत्नी के साथ पैतृक गांव पलडी जिला बागपत यूपी गए थे। उसी दिन किराएदार डयूटी से लौटने के बाद किसी कार्य से देहरादून चले गए। आरोप है कि 18 नवंबर को किराएदार ने वापस लौटने पर देखा कि घर का सारा सामान अस्त व्यस्त था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *