हरिद्वार। श्री गुरु कृपा कुटी भूपतवाला में ब्रह्मलीन श्रीमहंत बाबा प्रेमदास की 9 वीं बरसी पर विशाल संत समागम का आयोजन हुआ। संत समागम में संतों ने ब्रह्मलीन श्रीमहंत के चित्र पर पुष्प और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर महामंडलेश्वर दुर्गा दास, श्रीमहंत प्रहलाद दास, महंत परमेश्वर दास, महंत कन्हैया दास, महंत सीताराम दास, महंत गुरमल सिंह, महंत प्रमोद दास, महंत प्रेमदास, महंत विष्णु दास, स्वामी प्रेमदास, कोतवाल कमल दास आदि मौजूद रहे।