हरिद्वार। जिला महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के नहीं होने के कारण बुधवार को अस्पताल में पहुंची गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। इसके चलते करीब तीस महिलाएं जिला महिला अस्पताल से बिना अल्ट्रासाउंड के वापस लौटी।
जिला महिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष दत्त के नहीं होने से गर्भवती महिलाओं और अन्य बीमार महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिली।
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची शिल्पी ने बताया कि वह अल्ट्रासाउंड कराने जिला महिला अस्पताल पहुंची थी लेकिन डॉक्टर के न होने के कारण वापस जा रही हूं।