हरिद्वार। सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने जल जीवन मिशन के तहत निर्मित जमालपुर कलां पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त पेयजल की आपूर्ति की जाए। कहा कि पेयजल आपूर्ति और लाइन में कोई समस्या आने पर उसे तत्काल दूर करने के लिए टीम तैनात की जाए। टीम का फोन नम्बर भी सार्वजनिक किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनपद के सभी पम्प हाउसों की पेयजल गुणवत्ता का तुलनात्मक चार्ट उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने प्रधान और गांववासियों से पेयजल टैंकों से पानी की आपूर्ति के बारे में जानकारी भी ली। लोगों ने बताया कि कहीं कोई परेशानी नहीं है। सीडीओ ने जल जीवन मिशन के तहत पाइप पेयजल योजना के डब्ल्यूटीपी, इंटेकवेल, सीडब्ल्यूआर, क्लियर वाटर राइजिंगमेन, वितरण प्रणाली, हाउस कनेक्शन और जमालपुर कलां के पूर्ण ले-आउट आदि की समीक्षा की।