हरिद्वार। क्रिसमस के मौके पर ईसाई धर्म के लोगों ने बड़ी संख्या में गिरजाघरों में प्रार्थना की। इस दौरान गिरजाघरों में एक से डेढ़ घंटे की प्रार्थना का आयोजन किया गया। सभी लोगों ने मिलकर ईसा मसीह से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। बुधवार सुबह से ही गिरजाघरों में लोग पहुंचना शुरू हो गए थे।
भगत सिंह चौक और देवपुरा चौक के गिरजाघर को क्रिसमस पर्व के मौके पर सजाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर क्रिसमस पर्व की बधाई दी। क्रिसमस के दिन बच्चे सेंटा क्लॉज की पोशाक पहने नजर आए। क्रिसमस ट्री, सितारे और बाउबल्स आदि घर में लगाए गए।