हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र से 13 वर्षीय लड़की लापता हो गई। लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी 22 दिसंबर को अपनी दोस्त के घर गई थी, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटी है। पुलिस ने लड़की के लापता होने की जांच शुरू कर दी है और उसकी तलाश के लिए एक टीम गठित की है।
लड़की की मां ने अपील की है कि अगर किसी को उनकी बेटी के बारे में कोई जानकारी है, तो वे पुलिस को संपर्क करें। सिडकुल एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि नाबालिग की तलाश की जा रही है।