पथरी में बिना रिफ्लेक्टर लगाए दौड़ रहे वाहन

हरिद्वार।  पथरी क्षेत्र में घने कोहरे के चलते दौड़ रहे वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर नहीं होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। रिफ्लेक्टर को लेकर पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में चलने वाले रोजमर्रा के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने की मांग की है। पथरी में दौड़ रहे डग्गामार, खनन सामग्री भरे डंपर, गन्ने के ट्रोले हादसों को दावत दे रहे है।

लक्सर हरिद्वार मार्ग पर चलने वाले रोजमर्रा के एक भी वाहन पर रेडियम रिफ्लेक्टर नहीं लगा है। जबकि मानकों के अनुरूप वाहन पर आगे व पीछे रेडियम रिफ्लेक्टर भी लगा होना चाहिए, जिससे कोहरे के दौरान पीछे से आ रहे वाहन को भी अपने आगे चल रहे वाहन की जानकारी हो सके। रेडियम रिफ्लेक्टर हादसे को रोकने में काफी मददगार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *