हरिद्वार। लघु व्यापार एसोसिएशन आगामी 19 जनवरी को अपने स्थापना दिवस पर गोष्ठी करेगी। इसके साथ ही 20 जनवरी को राष्ट्रीय रेड़ी पटरी दिवस पर जन चेतना यात्रा निकालकर लघु व्यापारियों की मांगों को दोहराएगी।
प्रथम वेंडिंग जोन के प्रांगण में बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने की। संचालन वेंडिंग जोन की अध्यक्ष सुमन गुप्ता ने किया। चोपड़ा ने कहा कि 21 वें स्थापना दिवस पर गोष्ठी में संगठन को नई दिशा दिए जाने के लिए लक्ष्य तय किए जाएंगे।