कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मेडिकल के छात्रों से नहीं दिया मिलने

हरिद्वार।  जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छात्रों से नहीं मिलने दिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि सरकार का निजीकरण का निर्णय निंदनीय है।

निगम की भूमि निवर्तमान मेयर अनिता शर्मा की ओर से उपलब्ध कराई गई थी। मेडिकल कॉलेज बनने पर उसे निजी हाथों में सौंपना सरासर धोखा है। आरोप लगाया कि शिलापट्ट पर भी मेयर का नाम नहीं लिखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *