हरिद्वार। पथरी में बिजली कटौती से जनता परेशान है। पथरी के कई गांवों में चार घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा भट्टीपुर फीडर से जुड़े के ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुक्रवार को तीन घंटे से ज्यादा समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लगभग दो लाख की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पथरी और भट्टीपुर से जुड़े उद्योगों पर भी असर पड़ा है। 33 केवी विद्युत उपसंस्थान पथरी और भट्टीपुर के फीडर से जुड़े धनपुरा, घिससुपुरा, अम्बुवाला, पथरी विस्तापित, पुरषोत्तमनगर, पदार्था, वन गुर्जर बस्ती, रानीमाजरा, टिकोला, डोबनगर, घोसीपुरा, शाहपुर, धारीवाला, बादशाहपुर, नसिरपुर कला, भट्टिपुर, कुंडी, चांदपुर, कुन्हारी, सुल्तानपुर क्षेत्र में तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।