गोविंद सिंह का जीवन हमें साहस, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता

हरिद्वार।  संत सिपाही गुरु गोविंद सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में पतंजलि विश्वविद्यालय के तहत गुरु गोविंद सिंह चेयर की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शबद-कीर्तन भी हुआ। पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का जीवन हमें साहस, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उनकी विद्वता, विशेष रूप से संस्कृत और धर्मशास्त्र में उनकी गहरी समझ, भारतीय सनातन, संस्कृति और आध्यात्मिक धरोहर को समृद्ध करती है। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने हमें शिक्षा, परंपरा और धर्म का समन्वय करना सिखाया। ऐसे महान व्यक्तित्व हमारी संस्कृति और सभ्यता की आधारशिला है। कहा कि आज के युवा उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा और नैतिक मूल्यों को अपनाएं, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *