हाथियों की रोकथाम के लिये गंगा किनारे जल्द बनेगी सुरक्षा दीवार

हरिद्वार।  गाडोवाली सहित कई गांवों आये दिन आबादी में घुस रहे हाथियों की रोकथाम के लिए वनाधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। अधिकारियों ने हाथियों की मूवमेंट और कॉरिडोर के साथ हाथी प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी जुटाई। हाथियों की रोकथाम के लिए विभाग ने गंगा किनारे सुरक्षा दीवार का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। अधिकारियों ने ग्रामीणों व किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना।

मंगलवार को गांव हाथी प्रभावित क्षेत्र गाडोवाली, बहादरपुर जट, मिस्सरपुर, पंजनहेड़ी, अजीतपुर, जगजीतपुर, किशनपुर, कटारपुर, चांदपुर, रानीमाजरा, शाहपुर सहित अन्य कई गांवों में वनाधिकारियों ने दौरा किया। मुख्य रूप से प्रभावित ग्राम गाडोवाली, मिस्सरपुर में पहुंच कर प्रभावित किसानों से बातचीत भी की और हाथियों की मूवमेंट की जानकारी जुटाई। किसानों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *