ऊर्जा निगम कर्मचारियो ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई

हरिद्वार।  घिस्सुपुरा में ऊर्जा निगम के जेई और कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ऊर्जा निगम कर्मचारियों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

पथरी फीडर पर तैनात अवर अभियंता दिवाकर मौर्य टीम के साथ दो सप्ताह पहले बिजली चोरी और अधिक बिल की वसूली के लिए उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने को लेकर घोसीपुरा गए थे।

आरोप है कि गांव के हासिम, कासिम, जाहिद पुत्रगण बंदा, फारूक, आमिर पुत्रगण जाहिद ने पूरी टीम के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं कार्रवाई करने के नाम पर अवर अभियंता को जान से मारने की धमकी देकर सरकारी कार्य में बाधा डाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *